नोएडा में शाम ढलते ही दहशत! ‘खूंखार’ उल्लू के हमलों से 5-6 लोग घायल, वन विभाग से बचाने की अपील

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greater Noida Owl Attack: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में एक आक्रामक उल्लू ने पिछले तीन दिनों से लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है. अचानक होने वाले हमलों के कारण इलाके में डर का माहौल है. स्थानीय निवासियों के मुताबिक, यह उल्लू अब तक करीब चार से पांच लोगों पर हमला कर चुका है. बताया जा रहा है कि वह इतनी तेजी से झपट्टा मारता है कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिलता. इन हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत बढ़ गई है.

शाम ढलते ही ज्यादा सक्रिय हो है जाता 

सोसाइटी के लोगों के मुताबिक, यह उल्लू शाम ढलते ही ज्यादा सक्रिय हो जाता है. रात में जब निवासी पार्किंग, लॉबी, ग्राउंड फ्लोर या परिसर के अन्य हिस्सों में आते-जाते हैं, तभी वह अचानक ऊपर से झपट्टा मार देता है. बताया जा रहा है कि उल्लू अपनी नुकीली चोंच और पंजों से लोगों के सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से को निशाना बनाता है. इस हमले का शिकार हुए सोसाइटी निवासी बिनोय ने अपनी आपबीती भी साझा की.

बिनोय को लगाए गए 15 इंजेक्शन Greater Noida Owl Attack

बिनोय ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह अपनी कार पार्क करने के बाद लॉबी की ओर पैदल जा रहे थे. इसी दौरान अचानक पीछे से एक उल्लू ने उन पर हमला कर दिया और उनके सिर पर जोर से चोंच मार दी. हमला इतना अचानक था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और सिर से खून बहने लगा. इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. सिर की चोट और संक्रमण की आशंका को देखते हुए इलाज के दौरान उन्हें करीब 15 इंजेक्शन लगाए गए. डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर एंटी-रेबीज और टेटनेस के टीके भी दिए.

रात में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है

इस घटना के बाद लोगों में रात के समय बाहर निकलने को लेकर डर बढ़ गया है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तक उल्लू को सुरक्षित तरीके से वहां से नहीं हटाया जाता, तब तक परिसर में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी. लोगों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि विशेषज्ञों की मदद से उल्लू को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ा जाए और उसे शहर से दूर किसी सुरक्षित प्राकृतिक आवास या जंगल में छोड़ा जाए. इससे जहां निवासियों को राहत मिलेगी, वहीं पक्षी की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें- Weather Update Today 12 September: 24 राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा

Latest News

वैज्ञानिकों ने धरती पर उतारा सूरज! जानिए क्या होगा इसका काम

India Artificial Sun: चांद तारे तोड़ने की बात आपने सुनी होगी, लेकिन अब भारतीय वैज्ञानिकों ने सूरज तोड़ने वाली...

More Articles Like This