यूक्रेन में उतरी सेना तो छिड़ेगा महासंग्राम, भारत की धरती से पुतिन ने US-यूरोप को दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Putin Warning To Europe: BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूरे यूरोप को सीधा संदेश दे दिया है. उन्होने कहा है कि यदि यूरोपीय देश यूक्रेन की जमीन पर अपने सैनिक भेजते हैं, तो रूस इसे सीधे रूस के खिलाफ युद्ध मानेगा. पुतिन ने अपने इस बयान के जरिए अमेरिका-ब्रिटेन समेत पूरे नाटो को सीधी धमकी दी है. यानी यूक्रेन में सैनिकों की मौजूदगी को रूस सिर्फ मदद या शांति मिशन के तौर पर नहीं देखेगा, बल्कि इसे युद्ध की सीधी एंट्री माना जाएगा.

भारत से पुतिन का सख्त संदेश

बता दें कि शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. ब्रिक्स में शामिल होने पहुंचे पुतिन ने यूरोपीय देशों की यूक्रेन में संभावित सैन्य तैनाती को लेकर कड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यूरोपीय नेता यूक्रेन की जमीन पर सैनिक भेजने पर विचार कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब रूस के खिलाफ युद्ध होगा. बता दें कि इससे पहले भी रूस कई बार साफ कर चुका है कि यूक्रेन में पश्चिमी सैनिकों की तैनाती उसकी सबसे बड़ी ‘रेड लाइन’ होगी. वहीं, यूरोपीय देशों में भविष्य में किसी शांति समझौते के बाद सैनिक भेजने को लेकर चर्चा जरूर हुई है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई तैनाती नहीं हुई है.

यूरोप के लिए रूस खतरा नहीं

रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि रूस यूरोपीय देशों के लिए कोई खतरा नहीं है और मॉस्को का उनसे संघर्ष शुरू करने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने यूरोपीय नेताओं पर अपने लोगों को रूस के नाम पर डराने का आरोप लगाया. पुतिन के मुताबिक, रूस की ओर से यूरोप पर हमले का कोई खतरा न तो मौजूद है और न पहले कभी था. यानी पुतिन का संदेश दो हिस्सों में था- रूस यूरोप से युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर यूरोपीय सैनिक यूक्रेन की जमीन पर उतरे तो मॉस्को इसे रूस के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई मानेगा.
Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This