बोतलों में बंद पानी सेफ है? BIS Care करेगा असली और नकली की पहचान

Must Read

Packed Purified Water: पानी हमारे जीवन का मुख्य आधार  होने के साथ ही कमाई का भी जरिया बन चुका है. बोतलों में बंद पानी का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बिसलेरी से लेकर किनले जैसी कई कंपनियां देश में अपनी जगह बना चुकी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन नामी और रजिस्टर्ड कंपनियों के अलावा भी कई ऐसी कंपनियां हैं जो इस क्षेत्र से जुड़े है और ये पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम नकली पानी का बिजनेस कर रहे हैं.

Packed Purified Water: कोड से करें पहचान

पानी की बोतल खरीदते वक्‍त आप उसके असली और मिनरलयुक्त होने की पहचान अवश्‍यक कर लें. आपको बता दें कि जब आप किसी भी दुकान से पानी की बोतल खरीदते है तो उसपर अंकित ISI मार्क के ऊपर एक कोड लिखा होता है. ये कोड IS-14543 होता है. इसकी मदद से आप पता लगा सकते है कि ये पानी पीने योग्‍य है या नहीं.

BIS Care मोबाइल एप देगी जानकारी

हालांकि मार्केट में कई कंपनियां फर्जीवाड़ा के लिए ठीक इसी तरह के कोड का इस्‍तेमाल कर रही है, लेकिन आप इससे बच सकते है. इसके लिए आपको BIS Care नामक एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. इस ऐप के जरिए आप बोतल में बंद पानी के स्वास्थ्य को और उसकी मानकता को अच्‍छी तरह से जान सकते हैं, जैसे कि यह कहां पैक किया गया, इसमें कौन-कौन से मिनरल्स इस्तेमाल किए गए है. 

ऐसे करें असली और नकली की पहचान

बता दें कि जब आप BIS Care एप्लिकेशन ओपेन करेंगे, तो आपको कुछ आइकन्स दिखाई देंगे. इनमें से ही एक ISI का होगा जिस पर वेरिफाई लाइसेंस डिटेल लिखा रहेगा. लाइसेंस डिटेल पर क्लिक करने पर आपको CM/L-10 का एक 10 डिजिट का कोड मिलेगा. यह कोड आपको खरीदी गई बोतल की पैकेजिंग से कॉपी करना होगा, जो कि ISI मार्क के ठीक नीचे लिखा होता है.   इतना करने के बाद आप आसानी से असली और नकली के बीच पहचान कर सकते हैं.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This