Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ अपने ‘जीरो टॉलरेंस’ के संकल्प को एक बार फिर दोहराया है. इस मौके पर सेना ने स्पष्ट किया कि देश के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश या दुस्साहस का जवाब निश्चित रूप से दिया जाएगा.
सेना का सख्त संदेश
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक कड़ा और स्पष्ट संदेश जारी करते हुए आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.
भारतीय सेना के ADG PI ने लिखा, “जब मानवता की सीमाएं पार हो जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है. न्याय दिया गया है। भारत एकजुट खड़ा है.”
For acts against #India, the response is assured.
Justice will be served. Always.#SindoorAnniversary #JusticeEndures #NationFirst pic.twitter.com/w6PRIpp0bM
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) April 22, 2026
न्याय जरूर मिलेगा
सेना ने अपने एक अन्य पोस्ट में भी आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दोहराते हुए कहा, “भारत के खिलाफ साजिश का जवाब निश्चित है. न्याय जरूर मिलेगा. हमेशा. ”
यह संदेश साफ करता है कि भारत अपनी सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है.
ऑपरेशन महादेव और सिंदूर का जिक्र
पिछले साल की कार्रवाई को याद करते हुए सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’ का उल्लेख किया और लिखा कि यह अभियान होना ही था. इसके साथ ही यह भी दोहराया गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है, जो आतंकवाद के खिलाफ भारत की लगातार चल रही रणनीति का हिस्सा है.
हमले की बरसी, देश में शोक और संकल्प
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने एक गांव में घुसकर लक्षित हमला किया था. इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और आज उसकी पहली बरसी पर देश शोक के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ अपने मजबूत संकल्प को भी याद कर रहा है.

