पटना में कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग के बाद सामने आया खान सर का बयान, इन लोगों पर लगाया आरोप

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Khan Sir Coaching Center: 2 जून, मंगलवार को पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है. कोचिंग सेंटर के बाहर करीब 10-12 राउंड फायरिंग की गई. जिसके बाद सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं, अब इस घटना के बाद खान सर का पहला बयान सामने आया है.

सामने आया खान सर का बयान

कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग के बाद खान सर का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बगल के कोचिंग वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. खान सर ने कहा कि पड़ोसी कोचिंग वालों को मेरे कम फीस लेने से परेशानी है. हमें इतने शानदार नतीजे क्यों मिल रहे हैं? इससे भी उन लोगों को परेशानी है. उन्होंने मेरे कोचिंग को दो दिनों के अंदर उड़ाने की धमकी दी थी.

घटना के बाद सड़क पर उतरे छात्र Khan Sir Coaching Center

इस घटना के बाद छात्र सड़क पर आ गए हैं. भारी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं. आज 3 जून को खान सर का कोचिंग इंस्टिट्यूट बंद रहेगा. सेंटर को मिली धमकी के बाद कुछ दिन तक खान सर अपना कोचिंग बंद कर सकते हैं.

कोचिंग सेंटर की बढ़ाई गई सुरक्षा

धमकी मिलने के बाद कोचिंग सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बिल्डिंग के बाहर कई पुलिसकर्मी तैनात हैं. इस घटना के पीछे किसका हाथ था? इसके पीछे मकसद क्या था? फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर ही है. पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है.

खान सर के बैनर पोस्टर भी फाड़े गए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 जून को रात में करीब 10:55 बजे कोचिंग सेंटर के अंदर 10-12 लोगों ने मारपीट भी की. ऑफिस में तोड़फोड़ की. इसके अलावा खान सर के बैनर पोस्टर भी फाड़े और ईंट पत्थर भी चलाया.

ये भी पढ़ें- जिस पर किया भरोसा, उसी ने ली जान! 15 साल की लड़की से गैंगरेप, फिर शव को जला डाला

Latest News

पाकिस्तानः सुरक्षा बलों ने 17 संदिग्ध आतंकियों को किया ढेर, ट्रेन हमले में थे शामिल

Terrorists Killed In Balochistan: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 17 संदिग्ध आतंकियों को ढेर कर दिया है. बताया जा रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version