PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गृह मंत्री अमित शाह से की बात, बोलीं- ‘हम दुख की इस घड़ी में राष्ट्र के साथ खड़े’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से बात की. इस दौरान उन्होंने अमित शाह से विभिन्न राज्यों में कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों को धमकी देने वालों के खिलाफ तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में मुफ्ती ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करने और शोक संतप्त परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की.
हम दुख की इस घड़ी में राष्ट्र के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि अमित शाह से विभिन्न राज्यों में कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों को खुलेआम धमकाने वाले कुछ तत्वों के मद्देनजर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. मैंने उनसे आग्रह किया कि जहां भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, वहां उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिना देरी किए हस्तक्षेप करें.

पहलगाम आतंकी हमले की महबूबा मुफ्ती ने की थी निंदा

बता दें, 22 अप्रैल (मंगलवार) को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की महबूबा मुफ्ती ने कड़ी शब्दों में निंदा की थी. जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा था, चैंबर एंड बार एसोसिएशन जम्मू ने पर्यटकों पर हुए इस भयानक आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को पूर्ण बंद का आह्वान किया है. मैं सभी कश्मीरियों से अपील करती हूं कि वे पहलगाम में हुए इस क्रूर हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के सम्मान में इस बंद का समर्थन करें. यह हमला सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों पर नहीं, बल्कि हम सभी पर है। हम दुख और आक्रोश में एकजुट हैं और इस नरसंहार की निंदा करने के लिए बंद का पुरजोर समर्थन करते हैं.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version