टेक्नोलॉजी की शक्ति का फायदा उठाने से लोगों को मिले हैं अनगिनत लाभ: PM मोदी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारत ने बीते 11 वर्षों में डिजिटल दुनिया में क्रांतिकारी सफर तय किया है. इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की युवा पीढ़ी को दे रहे हैं. पीएम मोदी ने डिजिटल दिशा में 11 वर्ष के कार्यकाल को लेकर सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक पोस्ट कर लिखा, भारत के युवाओं की मदद से हम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के अनुप्रयोग में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं. ये आत्मनिर्भर बनने और वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनने के प्रयासों को भी मजबूत कर रहा है.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने “एक्स” पर अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “टेक्नोलॉजी की शक्ति का फायदा उठाने से लोगों को अनगिनत लाभ मिले हैं. सर्विस डिलीवरी और ट्रांसपेरेंसी को बहुत बढ़ावा मिला है. इसके अलावा टेक्नोलॉजी सबसे गरीब लोगों के जीवन को सशक्त बनाने का एक साधन बन गई है.”

डिजिटल इंडिया पहल की तारीफ

इसके पहले भारत सरकार के “MyGovIndia” सोशल मीडिया अकाउंट से पीएम मोदी की डिजिटल इंडिया पहल की प्रशंसा की गई. “एक्स” पर किए गए पोस्ट में लिखा गया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत डिजिटल इनोवेशन, तकनीक आधारित शासन और वैश्विक विश्वास का केंद्र बना है. मैन्युफैक्चरिंग से लेकर स्पेस टेक्नोलॉजी तक, डिजिटल पेमेंट से लेकर ग्रामीण कनेक्टिविटी तक, परिवर्तन स्पष्ट, प्रभावशाली और स्थायी है.
डिजिटल इंडिया (Digital India) ने कैसे हर नागरिक के लिए शासन को फिर से शुरू किया, इस बारे में भी जानकारी दी गई. “MyGovIndia” के अन्य पोस्ट में लिखा, 11 साल पहले एक साइलेंट डिजिटल क्रांति शुरू हुई, जिसने भारत के संपर्क, शासन और विकास के तरीके को नया आकार दिया. इस पोस्ट में लिखा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डिजिटल इंडिया पहल ने टेक्नोलॉजी को सशक्तिकरण का एक मजबूत साधन बनाया. इसने न सिर्फ दूरियों को पाटा, बल्कि नए अवसरों के द्वार खोले और शासन को हर नागरिक के लिए आसान और पारदर्शी बनाया. दूरदराज के गांवों तक इंटरनेट पहुंचाना हो या दुनिया को दिशा देने वाले रीयल-टाइम डिजिटल पेमेंट्स, ये बदलाव सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है. यह लोगों, प्रगति और संभावनाओं की कहानी है.”
Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version