भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज, PM मोदी ने देशभर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को दीं शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि उनकी राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प था.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं BJP Foundation Day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, दृढ़ संकल्प वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन चुनौती को भी आसान बना देती है. हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता इसके जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और सेवा-भाव से भाजपा को इस ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचाया है. पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी ढेरों शुभकामनाएं.

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प के प्रति समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प था. अंतिम पंक्ति के कल्याण की मूल भावना के साथ शुरू हुई भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार किया है.” उन्होंने आगे लिखा, “भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त व सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है. आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है.”

नितिन गडकरी ने दी बधाई

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट में लिखा, “राष्ट्र सेवा के संकल्प को समर्पित समस्त कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. कड़ी मेहनत और समर्पित भाव से पार्टी और संगठन को मजबूत कर विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन. राष्ट्रवादी विचारधारा के पथ पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है.”

शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को आत्मसात कर अंत्योदय के ध्येय और सेवा, सुशासन व गरीब-कल्याण के संकल्प के साथ मां भारती की सेवा में सतत समर्पित, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी कर्मठ व परिश्रमी देवतुल्य कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत होकर भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कर्मशील है.”

भाजपा ने दी शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट किया, “राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चले वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.”

ये भी पढ़ें- Assam Election 2026: भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले- BJP फिर बनाएगी प्रचंड बहुमत की सरकार

Latest News

Senior Citizens Travel Tips: बुजुर्गों के साथ यात्रा में न करें लापरवाही, ये 8 चीजें जरूर रखें साथ, वरना बढ़ सकती है मुश्किल

अगर आप बुजुर्गों के साथ ट्रैवल प्लान कर रहे हैं, तो ये 8 जरूरी चीजें आपके सफर को आरामदायक और टेंशन-फ्री बना सकती हैं.

More Articles Like This