राजस्थान की कला-संस्कृति से रूबरू हुए फ्रंसीसी राष्ट्रपति, PM मोदी ने गुलाबी नगरी में पिलाई चाय, देखें वीडियो

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Emmanuel Macron Visit India: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दो दिन (25-26 जनवरी) की भारत विजिट पर हैं. वो गुरुवार दोपहर 2:30 बजे राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनका स्वागत किया. इसके बाद मैक्रों आमेर फोर्ट पहुंचे. आमेर किला पर मैक्रों के साथ विदेश मंत्री जयशंकर और राजस्थान की डिप्टी CM दीया कुमारी भी मौजूद रहीं. इस दौरान उन्होंने राजस्थान का पारंपरिक कच्छी घोड़ी लोक नृत्य देखा. साथ ही स्कूल-कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की.

जंतर-मंतर पर PM मोदी से मिले

इस बीच शाम 4:30 प्रधानमंत्री जयपुर पहुंचे. यहां से वो जंतर-मंतर गए. शाम करीब 6 बजे राष्ट्रपति मैक्रों से उनकी मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और जंतर-मंतर घूमा. यहां दोनों ने सम्राट यंत्र को देखा. यह जंतर-मंतर पर सबसे बड़ा यंत्र है. इसकी ऊंचाई 90 फीट है.

मोदी-मैक्रों ने रोड शो किया
शाम करीब 6:45 बजे PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का रोड शुरू हुआ. डेढ़ किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और PM मोदी ने हवा महल देखा. इसे देखते समय मैक्रों ने 2 सवाल भी पूछे. पहला- हवा महल में कितनी खिड़कियां हैं. दूसरा- इसमें लगे शीशे का रंग नीला क्यों है.
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को पिलाई राजस्‍थानी चाय

रोड शो खत्म करने के बाद दोनों नेताओं ने जयपुर की गलियों में शॉपिंग की. इस दौरान Pm मोदी ने मौक्रों को UPI पेमेंट डिजिटल सिस्टम के बारे में जानकारी दी. उन्होंने 500 रुपए में राम मंदिर का मॉडल खरीदा और UPI पेमेंट किया. इसे तुरंत राष्ट्रपति मैक्रों को गिफ्ट कर दिया. इसके बाद पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को राजस्‍थानी चाय पिलाई. उसके बाद रात में दोनों देशों के शीर्ष नेता चाय पर चर्चा करते नजर आए.

यहां एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कैसे पीएम मोदी के साथ जयपुर में एक टी-स्‍टॉल पर चाय पी रहे हैं. चाय पीने के बाद पीएम मोदी ने खुद चाय का पेमेंट किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी फोन से ही चाय का पेमेंट करते हैं.

चाय पर चर्चा और यूपीआई से खर्चा क्यों

मैक्रों के साथ इस तरह चाय पर चर्चा और फिर यूपीआई से पेमेंट करना यह दर्शाता है कि भारत आज डिजिटल पेमेंट में दुनिया के बाकी देशों से बहुत आगे जा चुका है. यहां पर दुनिया के किसी भी देश से ज्‍यादा यूपीआई के यूजर हैं. दुनिया के बहुत-से देशों में अभी ये सुविधा है ही नहीं. पीएम मोदी ने कैशलैस इकोनॉमी के सपने को साकार करने की दिशा में बडा फैसला लिया था.

Latest News

India-US Trade Deal: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के बाद झूमा शेयर बाजार; 2,073 अंक उछला सेंसेक्स

India-US Trade Deal पर सकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ. Sensex और Nifty में 2.5% से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई.

More Articles Like This

Exit mobile version