पीएम मोदी ने दिल्ली और बंगाल के बुजुर्ग लोगों से क्यों मांगी माफी? जानिए वजह

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Narendra Modi: आयुर्वेद दिवस के खास मौके पर आज पीएम मोदी ने देश के बुजुर्गों को एक बड़ा गिफ्ट दिया है. देश की सरकार ने देश के वृद्ध लोगों के लिए दीवाली का तोहफा दिया है. आज पीएम मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है. पीएम मोदी ने धनतेरस और भगवान धनवंतरी की जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई भी दी है. इसी के साथ आज पीएम मोदी ने दिल्ली और पश्चिम बंगाल के बुजुर्गों से माफी मांगी है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि वह इन बुजुर्गों की सेवा नहीं कर सकेंगे. आइए आपको बताते हैं आखिर पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

जानिए क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग से क्षमा मांगता हूं कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा. मुझे पता तो चलेगा कि आपको कष्ट है, लेकिन मैं आपको सहाय नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि अपने राजनीति स्वार्थ के कारण दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार ‘आयुष्मान भारत योजना’ से जुड़ नहीं रही है.

इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना का लक्ष्य अस्पताल में भर्ती होने के खर्चों के लिए ₹5 लाख तक का व्यापक कवरेज प्रदान करना है, लेकिन अफसोस की बात है कि राजनीतिक हितों ने आपके राज्यों में इसके कार्यान्वयन में बाधा उत्पन्न की है.

Latest News

51% भारतीय कंपनियों के लिए साइबर अटैक सबसे बड़ा खतरा, FICCI-EY रिस्क सर्वे का खुलासा

FICCI-EY की रिस्क सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 51% भारतीय कंपनियों के लिए साइबर अटैक सबसे बड़ा खतरा बन गया है. AI, डेटा चोरी और वैश्विक घटनाएं भी जोखिम बढ़ा रही हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version