PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी आज पूर्णिया में एयरपोर्ट सहित 36,000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Modi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 15 सितंबर को पूर्णिया ज़िले का दौरा करेंगे. इस दौरान वह नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट सहित करीब 36,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन से उत्तर बिहार की इस शहर की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का एक और अहम आकर्षण राष्ट्रीय मखाना बोर्ड है, जिसका उद्घाटन कल किया जाएगा. इस बोर्ड की घोषणा केंद्र सरकार ने इस वर्ष के बजट में की थी. बता दें कि बिहार देश का लगभग 90 प्रतिशत मखाना पैदा करता है, जिसे प्रधानमंत्री अक्सर “सुपर फ़ूड” कहते रहे हैं.

PM मोदी ने दिए 1.50 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट: डिप्टी सीएम

पीएम मोदी के दौरे को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हाल ही में तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए पूर्णिया का दौरा किया. डिप्टी सीएम ने बताया, “अपने 11 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है. कल एक और तोहफ़ा होगा. राज्य डबल इंजन वाली सरकार का लाभ उठा रहा है.”
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं, जिसके तहत रविवार आधी रात से अगले 24 घंटे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी.”
Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version