BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shehzad Poonawalla: महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को किसी अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

Shehzad Poonawalla ने दी जानकारी

शहजाद पूनावाला ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी. उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “एक इंसान ने जानबूझकर मेरी मां के ऊपर अपनी कार चढ़ा दी. उन्हें गंभीर रूप से घायल छोड़कर भाग गया. उनकी सर्जरी होने वाली है. कृपया मेरी मां के लिए प्रार्थना करें.” शहजाद पूनावाला ने कहा कि उनकी मां बेहद दयालु और नेक इंसान हैं. इस उम्र में उनके साथ इस तरह की घटना होना उनके लिए बहुत पीड़ादायक है. उन्होंने लोगों से अपनी मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की.

हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर की

फेसबुक पोस्ट के साथ, पूनावाला ने हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी मां बेड पर लेटी हुई थीं और उनके आसपास मेडिकल मॉनिटरिंग इक्विपमेंट दिख रहे थे. फोटो में उनका चेहरा ढका हुआ था. शहजाद पूनावाला ने पुणे सिटी पुलिस से भी अपील की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वह कानून से बच न पाए. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इस मामले की जानकारी दी है.

पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़कर करेगी कार्रवाई

पुणे पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. बता दें कि शहजाद पूनावाला भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. पेशे से वकील हैं.

ये भी पढ़ें- विश्वगुरु बनने की राह को सुगम करने वाला बजट: अमित साटम

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version