पीएम मोदी दिल्ली की छठ पूजा में हो सकते है शामिल, यमुना के वासुदेव घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

PM Modi : आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है. इस महापर्व पर आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. बता दें कि पटना से लेकर दिल्ली तक छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. घाटों को भी बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में यमुना के वासुदेव घाट पर छठ पूजा में शामिल हो सकते हैं. ऐसे में सुरक्षा को लेकर घाट के आसपास कड़े इंतजाम किए गए हैं.

कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन

बता दें कि इस पर्व में आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आज मुंबई के जुहू बीच पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ मनाने के लिए जुटेंगे. इसके साथ ही कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. लखनऊ में गोमती नदी के घाटों पर भी उत्सव का माहौल है और सीएम योगी आज लखनऊ में छठ महापर्व मेले का उद्घाटन करेंगे.

निर्जल व्रत रखकर करेंगी छठी मइया की आराधना

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में छठ का महापर्व आस्था के साथ मनाया जा रहा है. साथ ही बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में लाखों महिलाएं निर्जल व्रत रखकर छठी मइया की आराधना कर रही हैं.

मन की बात कार्यक्रम में किया छठ पूजा का जिक्र

इसके साथ ही पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में छठ को ‘सामाजिक सद्भावना का सबसे सुंदर उदाहरण’ बताते हुए सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश-दुनिया में कहीं भी रहें, छठ के उत्सव में शामिल होकर इसके अनूठे अनुभव का आनंद लें.

 

Latest News

UP: आज अमित शाह की मौजूदगी में तय होगा 2027 चुनाव का एजेंडा, जानिए शाह का पूरा कार्यक्रम

Amit Shah Lucknow visit: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच भाजपा शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन...

More Articles Like This

Exit mobile version