पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली महिला पुलिस के फंदे में, फोन में मिले चौकाने वाले सबूत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistani Spy Arrest: संभल का दीपा सराय पाकिस्तान से आतंकी लिंक के मामले में एक बार फिर चर्चा में है. दीपा सराय के ट्रक ड्राइवर फैजान की पत्नी इरम उर्फ शाने मेहराज को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गाजियाबाद की पुलिस टीम ने दीपा सराय से इरम उर्फ शाने मेहराज को गिरफ्तार किया, आरोपी महिला के मोबाइल फोन में कथित तौर पर दिल्ली/NCR के डिफेंस स्पेस की लोकेशन, फोटो , वीडियो, विदेशी मोबाइल फोन नम्बर पर चैटिंग के सबूत मिले.

आरोपी महिला शाने मेहराज पर आरोप है कि यह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे गिरोह के साथ मिलकर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थी. इरम उर्फ शाने मेहराज अपने परिवार के साथ पिछले दो वर्ष से उत्तराखंड के मसूरी में रह रही थी. ईद का त्यौहार मनाने के लिए परिवार के साथ दीपा सराय आई थी. शाने मेहराज पर आरोप है कि उनके फोन से दिल्ली-एनसीआर में स्थित सुरक्षा बलों के ठिकानों की लोकेशन, वीडियो और फोटो विदेश भेजे गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन वर्ष पूर्व शाने मेहराज की शादी संभल के दीपा सराय निवासी ट्रक चालक फैजान से हुई थी. पिछले कुछ समय से ट्रक चालक फैजान अपनी पत्नी शाने मेहराज के साथ उत्तराखंड के मसूरी में रहता था. दो दिन पहले ही दोनों पति-पत्नी ईद मनाने के लिए अपने गांव दीपा सराय आए थे. इस बीच गाजियाबाद पुलिस ने शाने मेहराज को  जासूसी के आरोप में अरेस्ट कर लिया.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version