बिहारवासियों को PM मोदी ने दिया Diwali का तोहफा, पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहारवासियों को दिवाली (Diwali) का गिफ्ट दिया है. बता दें कि पटना से पश्चिम चंपारण जाने वाली सड़क के (NH-139) चौड़ीकरण का मोदी सरकार (Modi Government) ने निर्णय लिया है. केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए 1712.33 करोड़ रूपये की धनराशि को स्वीकृति दी गई है. इस योजना के कारण अब पटना से बेतिया जाने वाले लोगों की यात्रा सुगम हो जायेगी.

क्‍या बोले परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ?

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर कहा था कि एनएच 139W को चौड़ा किया जाएगा. इसकी लंबाई 44.65 किलोमीटर है. इसमें मानिकपुर से साहेबगंज तक चौड़ीकरण किया जाएगा. उन्‍होंने आगे बताया कि यह परियोजना बौद्ध सर्किट के रास्ते में पटना से बेतिया तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी. इससे वैशाली, मुजफ्फरपुर सहित आसपास के जिलों में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.
यह भी पढ़े: Faridabad: रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, खामोश हुई तीन लोगों की जिंदगी
Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version