Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत एक बार फिर लाल निशान में हुई. आज के ट्रेडिंग सेशन में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 257.35 अंकों की गिरावट लेकर 80,749.26 के स्‍तर खुला. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 86.70 अंकों की गिरावट लेकर 24,664.95 के स्‍तर शुरू हुआ. बता दें कि ये हफ्ता भी स्‍टॉक मार्केट और इसके निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा.

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

आज सुबह 9.20 बजे तक बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे. जबकि केवल 2 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में दिखे. इसी तरह, एनएसई निफ्टी 50 की भी 50 में से 35 कंपनियों के शेयर घाटे में थे और केवल 15 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में रहे.

इन शेयरों में ज्यादा गिरावट

सुबह 9.20 बजे तक सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर सबसे अधिक 2.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा, टाइटन 1.80 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.65 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.17 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.02 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.00 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.96 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.95 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.92 फीसदी, नेस्ले इंडिया के शेयर 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version