आत्‍मनिर्भर भारत बनेगा देश की शक्ति-सम्मान और स्थिरता का आधार, गुजरात से पीएम मोदी का ट्रंप को सीधा संदेश

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM  Modi Gujarat visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर है. इस दौरान उन्‍होंने भावनगर में आयोजित ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में देशभर के लिए कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर लगी ‘समुद्र से समृद्धि’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन, किसी देश की दुश्मनी नहीं, बल्कि अपनी विदेशों पर निर्भरता है और इसे समाप्त कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करना होगा.

आत्मनिर्भर भारत पर पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “आज भारत विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है. हमारे लिए कोई बड़ा दुश्मन नहीं है, लेकिन अगर कोई सबसे बड़ा दुश्मन है तो वह है दूसरों पर हमारी निर्भरता. यही भारत की सबसे बड़ी कमजोरी है और हमें मिलकर इसे हराना है. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों का भविष्य आत्मनिर्भर भारत में ही सुरक्षित है. यदि हम दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो हमारा आत्‍मसम्‍मान और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य दोनों खतरे में पड़ जाएंगे. आत्मनिर्भर भारत ही देश की शक्ति, सम्मान और स्थिरता का आधार बनेगा.”

गुजरात को 26,354 करोड़ की परियोजनाएं

इस मौके पर पीएम मोदी ने गुजरात राज्य के लिए भी 26,354 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें शामिल हैं:

  • छारा पोर्ट पर HPLNG री-गैसिफिकेशन टर्मिनल,
  • गुजरात IOCL रिफाइनरी में Acrylics & Oxo Alcohol प्रोजेक्ट
  • 600 मेगावाट का ग्रीन शू इनिशिएटिव
  • PM-KUSUM योजना के तहत 475 मेगावाट सोलर फीडर
  • 45 मेगावाट बादेली सोलर प्रोजेक्ट
  • कच्छ के धोरडो गांव का पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित गांव बनना
  • भावनगर और जामनगर के सरकारी अस्पतालों का विस्तार,
  • 70 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का चार लेन में उन्नयन

इसे भी पढें:- सिंधु संधि की मूल भावना को खोखला कर रहा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, भारत ने UN में पाकिस्तान की लगाई लताड़

Latest News

पहले 100% टैरिफ से बचाया, अब ‘दोस्तों’ से कराएंगे पंचायत, जानिए क्या है यूक्रेन वॉर पर पुतिन की रणनीति

Donald Trump Vladimir Putin meeting: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से साथ 4.5 सालों से चल रही जंग...

More Articles Like This