PM Modi: अपने पांच देशों की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई. ये बैठक बीते दिन गुरुवार को शाम 5 बजे ‘सेवा तीर्थ’ में हुई. इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री शामिल हुए.
PM Modi ने दी बैठक की जानकारी
बैठक के एक दिन बाद पीएम मोदी ने आज इसकी जानकारी दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीएम मोदी ने लिखा, “कल मंत्रिपरिषद की एक सार्थक बैठक हुई. हमने ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने से जुड़े विचारों और बेहतरीन तौर-तरीकों का आदान-प्रदान किया. इस बात पर चर्चा की कि ‘विकसित भारत’ के हमारे साझा सपने को साकार करने के लिए सुधारों को और आगे कैसे बढ़ाया जाए.”
Had a fruitful meeting of the Council of Ministers yesterday. We exchanged perspectives and best practices relating to boosting ‘Ease of Living, ‘Ease of Doing Business’ and how to further reforms in order to realise our shared dream of a Viksit Bharat. pic.twitter.com/ifKpB8le17
— Narendra Modi (@narendramodi) May 22, 2026
आर्थिक परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में आयोजित की गई बैठक
मंत्रिपरिषद की ये बैठक अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और उससे हो रहे भारी नुकसान के बीच आयोजित की गई. अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सरकार लगातार ईंधन की आपूर्ति में रुकावटों, बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों पर नजर बनाए हुए है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की ये अपील
इस बैठक में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वो ईंधन का सही तरीके से इस्तेमाल करें. सभी कंपनियां ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ऑनलाइन मीटिंग को प्राथमिकता दें. इसके अलावा उन्होंने एक साल तक न खरीदनें और विदेश यात्रा से परहेज करने की अपील की.
मोदी सरकार के कार्यकाल के पूरे हो रहे 12 साल
बता दें कि 26 मई 2026 को मोदी सरकार के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने वाले हैं. वहीं, 9 जून को तीसरे मोदी कार्यकाल का दूसरा वर्षगांठ होगा. जिसके मद्दे नजर रखते हुए सभी विभागों से उपलब्धियों का ब्यौरा मांगा गया है.

