ब्रासीलिया पहुंचे PM Modi, सांबा रेगे, शिव तांडव स्तोत्र और शास्त्रीय नृत्य के साथ हुआ स्वागत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi In Brasilia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद मंगलवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे. यहां पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक सांबा रेगे की संगीतमय प्रस्तुति से किया गया. इसके बाद होटल पहुंचने पर शिव तांडव स्तोत्र पाठ और भारतीय शास्त्रीय नृत्य का भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे “यादगार स्वागत” बताया और प्रवासियों की अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रशंसा की.

पीएम मोदी ने साझा की खास तस्वीरें

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “थोड़ी देर पहले ब्रासीलिया पहुंचा. भारतीय समुदाय ने यादगार स्वागत किया, जो एक बार फिर दर्शाता है कि हमारे प्रवासी कितने भावुक हैं और वे अपनी जड़ों से कितने जुड़े हुए हैं.” उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें उत्साहित और उत्साही प्रवासी भारतीय तिरंगा थामे प्रधानमंत्री मोदी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आ रहे हैं.

5 देशों की यात्रा पर हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी सोमवार को 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए “बहुत ही उत्पादक” रियो डी जेनेरियो यात्रा पूरी करने के बाद ब्राजील पहुंचे. भारतीय पीएम 2 जुलाई से 10 जुलाई तक 5 देशों की यात्रा पर हैं. अब तक वे घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, और अर्जेंटीना का दौरा कर चुके हैं. फिलहाल वे ब्राजील दौरे पर हैं और यहां से नामीबिया जाएंगे. राजकीय यात्रा पर ब्राजील की राजधानी पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेरो फिल्हो ने स्वागत किया.

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा

पीएम मोदी मंगलवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ व्यापार, डिफेंस, एनर्जी, स्पेस, टेक्नोलॉजी, खेती और हेल्थ समेत कई मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने लिखा: “इंडिया-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी में नए कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा पर राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे. आगमन पर, हवाई अड्डे पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेरो फिल्हो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पारंपरिक ब्राजीलियाई सांबा रेगे प्रदर्शन द्वारा स्वागत को शानदार संगीतमय बनाया गया.”

हवाई अड्डे पर हुआ जबरदस्त स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी ने भी लिखा: “ब्रासीलिया हवाई अड्डे पर, बटाला मुंडो बैंड ने कुछ बेहतरीन रचनाएं बजाईं. उनका यह प्रयास एफ्रो-ब्राजीलियन पर्क्यूशन, विशेष रूप से ब्राजील के साल्वाडोर दा बाहिया के सांबा-रेगे को बढ़ावा देने का वैश्विक प्रयास है.” कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री ने रियो डी जेनेरियो की अपनी यात्रा को “बहुत उत्पादक” बताया था. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “अब राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया जा रहा हूं. भारत-ब्राजील संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्रपति लूला के साथ विस्तृत बातचीत करूंगा. मेरी ब्राजील यात्रा का रियो चरण बहुत उत्पादक रहा. हमने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में व्यापक विचार-विमर्श किया. मैं राष्ट्रपति लूला और ब्राजील सरकार को उनके ब्रिक्स प्रेसीडेंसी के माध्यम से इस मंच को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए गए काम के लिए बधाई देता हूं. विश्व नेताओं के साथ मेरी द्विपक्षीय बैठकें विभिन्न देशों के साथ भारत की मित्रता को भी बढ़ावा देंगी.”

ये भी पढ़ें- इजरायली PM ने Donald Trump ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ के लिए किया नोमिनेट, अमेरिकी राष्ट्रपति हुए हैरान

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version