बिहार के बाद ओडिशा पहुंचे पीएम मोदी, किया भव्य रोड शो, लोगों ने बरसाएं फूल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के लोगों को बड़ी सौगात देने के बाद अब ओडिशा पहुंचे हैं. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में रोड शो किया. पीएम मोदी के रोड शो के दौरान वहां मौजूद लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला. लोगों ने पीएम मोदी के काफिले पर फूल बरसाकर उनका स्‍वागत किया.

ओडिशा के लोगों को इन परियोजनाओं की देंगे सौगात

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे. वह 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. जिसमें पेयजल, सिंचाई, कृषि अवसंरचना, स्वास्थ्य अवसंरचना, ग्रामीण सड़कें और पुल, राष्ट्रीय राजमार्गों के खंड और एक नई रेलवे लाइन शामिल हैं. इसके अलावा, राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (सीआरयूटी) प्रणाली के अंतर्गत 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही पीएम ओडिशा विजन दस्तावेज भी जारी करेंगे.

इसे भी पढें:-जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों का गाना सुनकर भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, छलक उठे आंसू

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This