वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, झारखंड को दी कई परियोजनाओं की सौगात

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Flag Off Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के लोगों को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने आज एक साथ 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और रवाना किया. इसी के साथ झारखंड के लोगों को पीएम मोदी ने कई योजनाओं की सौगात दी. पीएम मोदी ने ऑनलाइन माध्यम के जरिए आदिवासी भाई-बहनों और राज्य को विकसित बनाने के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की है. वहीं, झारखंड की जनता को राज्य में हो रहे सभी विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी.

क्या बोले पीएम मोदी

इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ये वंदे भारत ट्रेनें अन्य राज्यों से भी जुड़ रही हैं और मैं इसके लिए उन राज्यों को भी बधाई देता हूं. सबका साथ सबका विकास मंत्र ने देश की सोच को बदल दिया है. देश की प्राथमिकता अब गरीब, आदिवासी समाज, महिलाएं हैं और इसलिए झारखंड को भी दूसरे राज्यों की तरह वंदे भारत ट्रेन मिली है.

पीएम मोदी ने कहा कि अभी मंच पर आवास वितरण का काम चल रहा था उसी वक्त मैंने झंडी दिखाकर वंदे भारत को विदाई दे दी और वो अपने गंतव्य स्थान को चल पड़ी हैं. इन ट्रेनों से कारोबारियों और छात्रों को बहुत लाभ होगा. आज देश और दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु काशी आते हैं. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. यातायात की सुविधा विकास को गति मिलेगी. पर्यटन को गति मिलने से झारखंड के लोगों को रोजगार मिलेगाठ

नई योजनाओं की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यहां कई नए प्रोजेक्ट शुरू किए गए. बाइपास लाइन शुरू की गई है. इससे हावड़ा पर ट्रेन रोकने की जरूरत नहीं होगी. झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने राज्य में निवेश भी बढ़ाया है. अगर हम इसका तुलना 10 साल पहले मिलने वाले बजट से करें तो ये 16 गुना ज्यादा है. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में 50 नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे. पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर बनाकर दिया गया है. साथ ही बिजली, पानी, गैस की सुविधा भी दी गई है.

यह भी पढ़ें: जनता दर्शनः CM योगी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा…

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन, तुला समेत इन 2 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This