पीएम मोदी ने किया नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्धाटन, सीएम नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nalanda University New Campus Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं. यहां पर आज उन्होंने एक बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने नवनिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया. उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने खंडहर में तब्दील हुई पुरानी नालंदा विश्वविद्याल के परिसर को भी देखा. नए परिसर के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहे. इतना ही नहीं 17 देशों के मिशन प्रमुख इस मौके के साक्षी बने. उद्घाटन समारोह के दौरान कई देशों के छात्र भी गवाह बने. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी यहां पर अपना संबोधन भी देंगे.

पहले शेयर की तस्वीरें

नालंदा विश्वविद्या के नए परिसर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर आज का दिन को बेहद खास बताया है. अपने ट्वीट में उन्होंने विश्वविद्यालय की तस्वीरों को शेयर किया और लिखा, “हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए यह बहुत खास दिन है. आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा. नालंदा का हमारे गौरवशाली हिस्से से गहरा नाता है. यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा.”

जानकारी दें नालंदा विश्वविद्याल के नए परिसर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहरों को बारीकी से निहारा. आपको बता दें कि 5वीं सदी में नालंदा विश्वविद्यालय को आंक्रांताओं ने भले नष्ट कर के हिंदू और बौद्ध धर्म को खाक में मिलाने की कोशिश की हो. लेकिन बीतती सदियों के साथ नालंदा यूनिवर्सिटी की ख्याति और बढ़ती चली गई.

नए परिसर की खासियत जान लीजिए

ज्ञात हो कि नालंदा विश्वविद्याल के नए परिसर में 2 शैक्षणिक ब्लॉक हैं. इस परिसर में कुल 1900 छात्रों के बैठने की क्षमता है. 550 छात्र की क्षमता वाला छात्रावास भी है. इसी के साथ 2000 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर है. इस विश्वविद्याल की लाइब्रेरी में कुल 3 लाख किताबों को रखा जा सकता है. वहीं, नया परिसर नेट जीरो ग्रीन कैंपस है. विश्वविद्यालय की कल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है.

यह भी पढ़ें: 1600 साल पुरानी यूनिवर्सिटी का PM करेंगे उद्घाटन, खुद शेयर की नालंदा विश्विद्यालय की तस्वीरें

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This