देश का सबसे बड़ा और दिल्ली NCR का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा नोएडा एयरपोर्ट, जानें क्या है सबसे खास

Must Read

Noida Jewar Airport Inauguration Today Live Updates: करीब 25 वर्षों के बाद आसमान से जुड़ने का नोएडा का सपना आज यानी शनिवार को पूरा हो जाएगा. कुछ ही देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण किया. बताते चलें कि पूरी तरह बनने के बाद नोएडा एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा और दिल्ली NCR का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा.

उद्यमी दूसरे देशों में अपना सामान कर सकेंगे निर्यात

इसके संचालन से दिल्ली समेत हिंडन एयरपोर्ट का दबाव भी कम होगा. साथ ही कार्गो हब से नोएडा, ग्रेनो, दिल्ली, बुलंदशहर, आगरा, टप्पल समेत अन्य शहरों व जिलों के उद्यमी दूसरे देशों में अपना सामान निर्यात कर सकेंगे. सबसे खास बात यह है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में घने कोहरे, बहुत कम विजिबिलिटी और बारिश के दौरान भी विमानों की उड़ान और लैंडिंग हो सकेगी.

सबसे हाई लेवल तकनीकि सिस्टम कैट थ्री का इस्तेमाल

एयरपोर्ट में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) के सबसे हाई लेवल तकनीकि सिस्टम कैट थ्री का इस्तेमाल किया जाएगा. इस तकनीकि के जरिए कम दृश्यता में भी सुरक्षित लैंडिंग कराई जाती है. आमतौर पर पायलट इस तकनीकि का इस्तेमाल तब करते हैं, जब उन्हें बाहर कुछ भी दिखाई न दे रहा हो और लैंडिंग के लिए पूरी तरह से उन्हें तकनीकि पर निर्भर होना पड़ता है.

कुछ कैब कंपनियों से भी NIA का समझौता

घरेलू फ्लाइटों के शुरू होने के साथ-साथ कैब और बसों की सुविधा दी जानी है. इसके लिए NIA ने UP रोडवेज, दिल्ली रोडवेज, उत्तराखंड और राजस्थान रोडवेज के साथ MOU किया है. इसके अलावा कुछ कैब कंपनियों से भी NIA का समझौता है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों से निजी वाहनों से आने वाले नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने वालों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का विकल्प है.

32वें किमी पर बनाया गया इंटरचेंज

यमुना एक्सप्रेसवे के 32वें किमी पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए इंटरचेंज बनाया गया है. करीब 800 मीटर एलिवेटेड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का यह रास्ता पहले ही तैयार हो चुका है.

इसे भी पढ़ें. CSK को लगा तगड़ा झटका, MS Dhoni नहीं खेलेंगे IPL 2026 के शुरुआती मुकाबले

Latest News

पीएम मोदी सोमवार को करेंगे असम और पुडुचेरी की जनता से संवाद,  ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हाेंगे शामिल 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पुडुचेरी और असम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा...

More Articles Like This