PM Modi के Hello Friends वाले इंस्टा वीडियो ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 300 मिलियन व्यूज

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो की शुरुआत पीएम मोदी ने Hello Friends बोलकर की थी. उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए GenZ से संवाद किया था. पीएम मोदी के इस वीडियो ने सभी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए. इस वीडियो को 24 घंटे में 300 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया.

PM Modi ने युवाओं को किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो शेयर किया था, उनके इस वीडियो को 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर 303 मिलियन व्यूज मिले. बता दें कि इससे पहले Streamer IShowSpeed ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जो 300 मिलियन का था. ख़बर लिखे जाने तक इस वीडियो को 322 मिलियन बार देखा जा चुका है. वहीं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर रातोंरात लगभग 1 मिलियन नए फॉलोअर्स जुड़ गए

शेयर किया दूसरा वीडियो

इस वीडियो पर रिस्पॉन्स मिलने पर पीएम मोदी ने दूसरा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने GenZ को थैंक्यू कहा है. वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, “थैंक्स फ्रेंड्स, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला. मेरे वीडियो पर आपने जिस तरह प्रतिक्रियाएं दीं और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद. आपका यह प्यार बना रहेगा और हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा. धन्यवाद दोस्तों.” पीएम मोदी ने लिखा, “युवाओं का धन्यवाद, जिन्होंने कल मेरा वीडियो देखा और उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.”

फॉलोअर्स के मामले में बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र राजनेता हैं.

ये भी पढ़ें- जल्द अपना पुराना वजन वापस पाएं, अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की खास अपील

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This

Exit mobile version