Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत देशभर से राजनीतिक नेताओं, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है.
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना करता हूं.”
मल्लिकार्जुन खरगे ने दी बधाई Rahul Gandhi Birthday
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, श्री @RahulGandhi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और अनसुनी आवाज़ों के लिए आपकी बेबाक लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. खरगे ने आगे लिखा, कांग्रेस पार्टी की सबको साथ लेकर चलने, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की परंपरा आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में झलकती है. लोगों के साथ लगातार जुड़ाव और सत्ता के सामने सच बोलने के आपके साहस के ज़रिए, आपने हमेशा सबसे कमज़ोर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के हितों की वकालत की है. ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी, शक्ति और देश की सेवा में लंबी उम्र प्रदान करे.
Warm birthday wishes to Shri @RahulGandhi.
Your unbridled dedication to the ideals of the Constitution and your uncompromising fight for the unheard voices have inspired millions.
The Congress party’s tradition of inclusiveness, social justice, harmony and compassion finds…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 19, 2026
कांग्रेस ने दी जन्मदिन की बधाई
कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आज के दौर में, जब कई लोग अपनी बात कहने से बचते हैं, राहुल गांधी हमेशा उन मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं जिन्हें वह सही मानते हैं. पार्टी ने कहा कि अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ उनकी लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है.
कांग्रेस ने आगे कहा कि राहुल गांधी लोगों को यह भरोसा दिलाते हैं कि राजनीति केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक मजबूत जरिया भी हो सकती है. पार्टी के मुताबिक, राहुल गांधी उस राजनीति का प्रतिनिधित्व करते हैं जो सिद्धांतों, संवेदनशीलता और करुणा पर आधारित है.

