वडोदरा में PM मोदी का मेगा रोड शो, कतार में खड़े लोंगों ने प्रधानमंत्री का किया भव्य स्वागत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं. पीएम मोदी वडोदरा पहुंच गए हैं, जहां वो एक मेगा रैली कर रहे हैं. पीएम के स्वागत में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनका पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य पहुंचे हैं.

प्रधानमंत्री की इस यात्रा में 82,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा. प्रधानमंत्री का 25,000 से अधिक महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जो एक विशेष ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ में उन पर फूलों की वर्षा कर रहीं थी.

दाऊदी बोहरा समुदाय भी उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है, जबकि भारतीय सशस्त्र बलों और ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

मंच पर दिखा कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में आई भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान मंच पर दिखा. परिवार के सदस्यों ने पीएम मोदी के रोड शो के दौरान फूल भी बरसाए. गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

Latest News

TRAI Rules: ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, 1 जनवरी 2027 से होंगे लागू

TRAI New Rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा...

More Articles Like This

Exit mobile version