PM Modi ने भारतीय पादरी को कार्डिनल बनाए जाने पर जताई खुशी, कहा- देश के लिए गर्व की बात…

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जैकब कूवाकाड को रोमन कैथोलिक चर्च का कार्डिनल बनाएं जाने पर खुशी जताई है. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि भारतीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकाड को पोप फ्रांसिस द्वारा रोमन कैथोलिक चर्च का कार्डिनल बनाया जाना भारत के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है.

साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि जॉर्ज कार्डिनल कूवाकाड ने ईसा मसीह के अनुयायी के रूप में मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है. उन्‍होंने सोशल मीडिया पलेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में लिखा कि यह भारत के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है! माननीय जॉर्ज जैकब कूवाकाड को पोप फ्रांसिस द्वारा रोमन कैथोलिक चर्च का कार्डिनल बनाए जाने पर मुझे बहुत खुशी है.

समारोह में शामिल हुआ भारत का प्रतिनिधिमंडल

दरअसल, शनिवार को वेटिकन के प्रसिद्ध सेंट पीटर बेसिलिका में आयोजित एक भव्य समारोह में 51 वर्षीय कूवाकाड को पोप फ्रांसिस द्वारा कार्डिनल के पद पर पदोन्नत किया गया. इस समारोह में दुनियाभर के पादरी और गणमान्य लोग शामिल रहें, जिसमें विभिन्न देशों के 21 नए कार्डिनल्स को शामिल किया गया. वहीं, भारत सरकार ने भी इस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था.

भारतीय कार्डिनल्स की संख्या बढ़कर छह हुई

इस समारोह के आखिर में पोप फ्रांसिस ने सभा को संबोधित किया. साथ ही कार्डिनल बनाए गए पादरियों को औपचारिक टोपी और अंगूठी भी सौंपी और प्रार्थना के साथ प्रमाण पत्र भी दिया. कूवाकाड की नियुक्ति के बाद वेटिकन में भारतीय कार्डिनल्स की कुल संख्या छह हो गई है. वहीं, इस समारोह के शुरू होने से पहले ही भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की.

कौन हैं जॉर्ज कूवाकाड?

बता दें कि तिरुवनंतपुरम में जन्‍मे जॉर्ज कूवाकाड को 24 जुलाई 2004 को पादरी नियुक्त किया गया था. ऐसे में उन्‍होंने अल्जीरिया, दक्षिण कोरिया, ईरान, कोस्टा रिका और वेनेजुएला जैसे देशों में चर्च के कूटनीतिक कार्यों में अहम भूमिका निभाई है. वह साल 2020 से ही वेटिकन के सचिवालय में पोप की वैश्विक यात्राओं का आयोजन कर रहे हैं.

इसे भी पढें:-कोई हादसा या विद्रोहियों का हमला…सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद का विमान क्रैश!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This