‘दोषियों को सजा दिलाने के लिए सबको एकजुट होना होगा’, NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. पेपर लीक के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. 

NEET Paper Leak पर बोले पीएम मोदी

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पेपर लीक राजनीति का विषय नहीं है. उनके भविष्य का नुकसान ना हो, इसलिए री-एग्जाम लिया गया और उसे सफलतापूर्वक पूरा किया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामले में सरकार की ओर से तुरंत कार्रवाई की गई. छात्रों को लेकर सरकार संवेदनशील है.

सजा दिलाने के लिए सबको एकजुट होना होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सिर्फ केन्द्र सरकार का मामला नहीं है. पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सबको एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा कि आगे ऐसा ना हो, इसके लिए इंतजाम करेंगे. पीएम मोदी का ये बयान CJP के संसद मार्च के बाद आया है.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

बीते दिन कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद भवन तक आंदोलन किया. इस प्रदर्शन में विपक्ष के कई नेता शामिल हुए. विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. साथ ही वहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए. जिसके बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है. हंगामे के बाद भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है.

सीजेपी के सौरव दास ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

विरोध प्रदर्शन के बीच सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष राकां ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच दो दौर की बातचीत हुई. हालांकि, सरकार ने प्रदर्शनकारियों की किसी भी मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन खत्म करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Latest News

ईरान के हमले से खाड़ी में हड़कंप: जॉर्डन तक पहुंचे ईरानी ड्रोन, बज उठे मिसाइल अलर्ट सायरन

US-Iran Tensions: मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा...

More Articles Like This