अहमदाबाद से काशी तक पीएम मोदी का दौरा; जानिए आज का पूरा कार्यक्रम

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी इस दौरान गुजरात को करोड़ों की सौगात देंगे. साथ ही गुजरात के सवा लाख किसानों को ‘मोदी मंत्र’ मिलेगा. वहीं, वाराणसी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा. आइए जानते हैं पीएम मोदी का आज के दौरे का पूरा कार्यक्रम…

इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

बता दें कि पीएम मोदी आज सबसे पहले गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे. यहां वे अमूल कॉपरेटिव के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी आज मेहसाणा में वाडीनाथ धाम मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी नवसारी और काकरापार में 25 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वे देर शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. जहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वाराणसी में पीएम मोदी के भव्य स्वागत का कार्यक्रम भी रखा गया है.

जानिए पूरा कार्यक्रम

पीएम मोदी के आज के सफर की शुरुआत गुजरात से हो रही है. आज सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचेगे. यहां अमूल ब्रांड देने वाला गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ अपना स्वर्ण जयंती समारोह मनाएगा. जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में गुजरात के 18 हज़ार 600 गांवों से सवा लाख से ज्यादा डेयरी किसान शामिल होंगे. नरेंद्र मोदी स्टेडियम से पीएम मोदी सीधे मेहसाणा के वाड़ीनाथ मंदिर में पहुंचेंगे.

काशी में भी पीएम के कार्यक्रम

पीएम मोदी आज गुजरात यात्रा के दौरान मेहसाणा, नवसारी और काकरापारी में 25 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे. इसके बाद वे देर शाम पीएम मोदी वाराणसी पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस तक रास्ते में 6 जगहों पर पीएम मोदी के भव्य स्वागत किया जाएगा. अगले दिन पीएम मोदी काशी में बनारस अमूल प्लांट का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही पीएम 36 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

2025 में 8% बढ़ा भारत के स्मार्टफोन बाजार का मूल्य, Apple की रही सबसे ज्यादा हिस्सेदारी: Report

2025 में भारत का स्मार्टफोन बाजार प्रीमियम की ओर झुका नजर आया. Counterpoint Research के अनुसार महंगे स्मार्टफोन्स की मांग बढ़ी, जिससे वैल्यू ग्रोथ वॉल्यूम से कहीं ज्यादा रही.

More Articles Like This