80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट पहुंचे PM मोदी, बापू को दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Independence Day 2026: आज भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देशभर में जश्न का माहौल है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे. यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है. इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं. यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है. आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें.

अमित शाह ने दी Independence Day 2026 की शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा- समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां भारती की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी वीर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं. आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को और गति देने का संकल्प लें.

शिवराज सिंह चौहान ने फहराया ध्वज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा- सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. मैं क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करता हूं…मैं यही अपील करना चाहता हूं कि आज देश के लिए जीने की जरूरत है और देश के लिए जीने का अर्थ है कि हम जहां भी हैं अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करें.

राजनाथ सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

ये भी पढ़ें- Independence Day 2026 Wishes: सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा…इन देशभक्ति संदेशों के साथ अपनों को भेजें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Latest News

‘भारत एक्सप्रेस’ में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम: CMD उपेंद्र राय ने बताया कैसा होना चाहिए सच्चा इंसान

15 अगस्त 2026 को देश अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ मना रहा...

More Articles Like This