PM Modi आज केरल में अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का करेंगे उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार शाम केरल पहुंचे. पीएम मोदी आज यहां विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन करेंगे. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, केंद्रीय मंत्री जार्ज कुरियन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया.
लोगों की भीड़ ने हवाई अड्डे के बाहर  पीएम मोदी के स्वागत में भारत माता की जय और नरेन्द्र मोदी की जय के नारे लगाए. पीएम मोदी आज यानी शुक्रवार को ही आंध्र प्रदेश का भी दौरा करेंगे, जहां वह राज्य की राजधानी अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इनमें बुनियादी ढांचे से जुड़ी 94 परियोजनाएं शामिल हैं.
Latest News

Delhi Traffic Alert: आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन भी बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version