PM मोदी ने देशवासियों को गीता जयंती की दी शुभकामनाएं, प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर किया याद

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 11 दिसंबर को देशवासियों को गीता जयंती पर शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, समस्त देशवासियों को गीता जयंती की अनंत शुभकामनाएं. भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और परंपरा के मार्गदर्शक दिव्य ग्रंथ के उद्गम दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह पावन उत्सव हर किसी को कर्मयोग की राह दिखाए। जय श्री कृष्ण!

बता दें कि गीता जयंती हिंदू धर्म के एक महत्वपूर्ण पर्व के रूप में मनाई जाती है, जो भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दी गई दिव्य उपदेशों के रूप में प्रसिद्ध भगवद गीता के संदेश को याद करने का दिन है. इस मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर सभी भारतीयों को गीता जयंती की अनंत शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

इसके अलावा, पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर एक पोस्‍ट कर लिखा, श्री प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर स्मरण. प्रणब बाबू एक अद्वितीय सार्वजनिक व्यक्ति थे- एक उत्कृष्ट राजनेता, एक अद्भुत प्रशासक और ज्ञान का भंडार। भारत के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय है. उन्हें सभी क्षेत्रों में आम सहमति बनाने की अद्वितीय क्षमता प्राप्त थी और यह शासन में उनके विशाल अनुभव और भारत की संस्कृति के साथ-साथ लोकाचार के बारे में उनकी गहरी समझ के कारण था. हम अपने राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए काम करते रहेंगे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार के दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की असीम कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version