Stock Market: मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मामलूी बढ़त के साथ हुई है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 58.34 अंकों की तेजी लेकर 81,568.39 के स्‍तर पर खुला. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 10.45 अंकों की बढ़त के साथ 24,620.50 के स्‍तर पर खुला. बता दें कि मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ था.

हरे निशान में खुले निफ्टी की 36 कंपनियों के शेयर

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी आज सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते दिखे. 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि एक बिना किसी परिवर्तन के साथ खुला. इसी तरह, एनएसई निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 11 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले और 3 कंपनियों के शेयर बिना किसी परिवर्तन के कारोबार करते दिखा.

इन स्‍टॉक्‍स में बढ़त

आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों के शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले. इसके अलावा, नेस्ले इंडिया के शेयर 0.77 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.47 फीसदी, इंफोसिस 0.44 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.41 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 फीसदी, सनफार्मा 0.30 फीसदी, आईटीसी 0.24 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.23 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.18 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.15 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.12 फीसदी, एनटीपीसी 0.11 फीसदी, टाइटन 0.08 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.08 फीसदी और टीसीएस के शेयर 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ खुले. जबकि, पावरग्रिड के शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखे.

लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.  इसके अलावा, एचसीएल टेक के शेयर 0.52 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.47 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.33 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.18 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.17 फीसदी, टाटा स्टील 0.13 फीसदी, जेएसडब्लू स्टील 0.11 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.11 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.11 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.03 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.03 फीसदी और भारती एयरटेल के शेयर 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.

ये भी पढ़ें :- भारतीय तट रक्षकों ने 78 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार किया

Latest News

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक संपन्न, बोले सीईओ- मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं…

CEO Jitendra Mishra: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों...

More Articles Like This

Exit mobile version