Jammu-Kashmir: हाईवे पर बैग में मिला IED, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: सुरक्षा बलों को बुधवार को कश्मीर में हंदवाड़ा-बारामूला हाईवे पर एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिला. सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों की साजिश को नाकाम करते हुए आईईडी को नष्ट कर दिया है.

अधिकारियों ने बताया
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त गश्ती दल को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के लंगेट में हाईवे के किनारे एक संदिग्ध बैग मिला. इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया और संदिग्ध बैग को एक सुनसान जगह पर ले जाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट में संदिग्ध आईईडी को नष्ट कर दिया. इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ.

हाईवे पर बैग में मिली थी आईईडी
मालूम हो कि इससे पहले बीते 9 दिसंबर को भी श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में एक संदिग्ध बैग मिला था. सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे थे. जांच के बाद पता चला था कि बैग में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) प्लांट कर रखी है. सुरक्षाबलों ने आईईडी को कब्जे में ले लिया और बाद में उसे नष्ट कर दिया था.

Latest News

सऊदी अरब में बढ़ा तनावः तेल कंपनी अरामको ने कर्मचारियों को मुख्यालय खाली करने को कहा

Saudi Arabia Houthi Conflict: सऊदी अरब में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी अरामको...

More Articles Like This

Exit mobile version