PNB Soldierthon 2026: सीएमडी उपेंद्र राय ने युवाओं में भरा जोश, ‘रन फॉर सोल्जर्स’ में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PNB Soldierthon 2026: देश की राजधानी दिल्ली आज एक अलग ही रंग में रंगी नजर आई. मौका था ‘पीएनबी सोल्जरथॉन’ का, जिसे ‘रन विद सोल्जर्स, रन फॉर सोल्जर्स’ के नारे के साथ आयोजित किया गया. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई इस दौड़ में देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी का एक अनोखा संगम देखने को मिला.

इस मेगा इवेंट के केंद्र में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय रहे. उन्होंने न केवल इस दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि फ्लैग-ऑफ (हरी झंडी दिखाने) में भी अग्रणी भूमिका निभाई. उनकी मौजूदगी और ऊर्जा ने आयोजन में शामिल हजारों युवाओं और नागरिकों के बीच राष्ट्रीय भावना का संचार कर दिया.

सैनिकों के कल्याण के लिए है यह दौड़- CMD उपेंद्र राय

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए CMD उपेंद्र राय ने इस दौड़ के असली मकसद और अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने कहा कि मैं इस कार्यक्रम से बहुत सालों से जुड़ा हुआ हूं. मेजर पुनिया और जनरल वीके सिंह जी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इस मैराथन से जो भी फंड इकट्ठा होता है, उसे सैनिक विकलांग कल्याण के लिए बनाए गए दो संस्थानों (पुणे और मोहाली) में जमा किया जाता है.

उन्होंने समाज को एक बेहद भावुक और प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि ‘जब कोई व्यक्ति डिप्रेशन में हो, परेशान हो या जीवन की समस्याओं से जूझ रहा हो, तो उसे इन दो जगहों (सैनिक कल्याण केंद्रों) पर जाकर कुछ घंटे बिताने चाहिए. पिछले साल जब पुणे में रेस हुई थी, तब मैं वहां गया था और कई वॉर वॉरियर्स (युद्धवीरों) से मिला था. किसी के हाथ कट चुके थे, तो किसी के पैर नहीं थे, लेकिन उनके साहस को देखकर मैं सलाम करता हूं. ऐसा अनुभव जीवन को नई दिशा देता है.’

सनातन संस्कृति सिखाती है शांति

युवाओं में राष्ट्रवाद और सेना के प्रति सम्मान को लेकर पूछे गए सवाल पर CMD उपेंद्र राय ने भारत की सनातन संस्कृति और वर्तमान वैश्विक परिदृश्य का सटीक उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि भारत एक राष्ट्रवादी देश है और इस समय पूरे देश में राष्ट्रवाद की एक अनूठी लहर दौड़ती दिखाई दे रही है. आज जब पूरी दुनिया में युद्ध और आतंक का साया है, ऐसे में भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है. भारतीयता, राष्ट्रीयता, समर्पण और राष्ट्रवाद ही हमारा नारा है.

CMD उपेंद्र राय ने अपनी बात को गहराई देते हुए आगे कहा कि हमारी सनातन संस्कृति सबसे पहले हमें शांति सिखाती है. लेकिन जो इस शांति को बार-बार तोड़ता है, उसके लिए भगवान राम हमें यह भी सिखाते हैं कि उनके कंधे पर टंगा धनुष और हाथ में पकड़ा बाण, अशांति फैलाने वालों के लिए एक करारा जवाब है.

फिटनेस के साथ कृतज्ञता का मंच

‘पीएनबी सोल्जरथॉन’ का यह आयोजन केवल फिटनेस का मंच नहीं, बल्कि देश के रक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भव्य अनुष्ठान बन गया, जिसमें CMD उपेंद्र राय के विचारों ने एक नई ऊर्जा फूंकने का काम किया.

यह भी पढ़े: PNB Soldierthon 2026: जवानों के सम्मान में दौड़ी दिल्ली, जनरल वीके सिंह ने दिया खास संदेश

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version