Positive News: मोदी सरकार 30 शहरों को करेगी भिखारी मुक्त, एक्शन प्लान तैयार

Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Modi Government Smile Scheme: राम नगरी अयोध्या से लेकर पूर्व में गुवाहाटी और पश्चिम में त्र्यंबकेश्वर से दक्षिण में तिरुवनंतपुरम तक अब सड़कों पर भिखारी नजर नहीं आएंगे. सड़कों पर भीख मांगकर जीवन यापन करने वालों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार लिया है. इसके बाद उन्हें सड़क पर भीख मांगने और लोगों के सामने हाथ फैलाने की जरुरत नहीं होगी.

भिक्षावृत्ति मुक्त भारत का लक्ष्य
आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने इस काम के लिए देश के 30 शहरों की पहचान की है. दरअसल, इन शहरों में सबसे ज्यादा लोग भीख मांगकर अपने जीवन जीते हैं. सरकार का ये लक्ष्य है कि देश में अब किसी को भीख न मांगना पड़े. आइए आपको बताते हैं क्या है सरकार का भिक्षावृत्ति मुक्त भारत का लक्ष्य.

अब कोई नहीं मांगेगा भीख…
आपको बता दें कि इन 30 शहरों को भिक्षावृत्ति से मुक्त बनाने एक लिए 2026 तक का सरकार ने लक्ष्य रखा है. इसका खाका बनकर तैयार है. दरअसल, 30 शहरों में आजीविका और उद्यम के लिए सीमांत व्यक्तियों के लिए समर्थन’ (SMILE) उप-योजना के तहत काम किया जा रहा है. इसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जोड़कर देखा जा रहा है. सरकार की मानें, तो अब किसी को भीख मांगने के लिए हाथ नहीं फैलाना होगा.

महिलाओं और बच्चों का सबसे ज्यादा रखा जाएगा ध्यान
अगर ऐसा हुआ, तो किसी को भी भीख मांगने की जरुरत नहीं पड़ेगी. सरकार ने भिक्षावृत्ति के काम में लगे वयस्कों, महिलाओं और बच्चों का सर्वेक्षण किया है. वहीं, 30 शहरों में भिखारियों के पुनर्वास के लिए धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन के लेहाज से बेहद अहम 30 शहरों को चुना गया है. इसके लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का इन हॉटस्पॉट की पहचान की है. ताकि, इन्हें साल 2026 तक भिक्षावृत्ति मुक्त का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके.

भिक्षावृत्ति मुक्त भारत’ का लक्ष्य
बता दें कि ‘भिक्षावृत्ति मुक्त भारत’ के लक्ष्य को पाने के लिए समान सर्वेक्षण और जारी दिशानिर्देशों के अनुपालन की निगरानी होगी. इसके लिए अगले माह फरवरी तक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एक राष्ट्रीय पोर्टल और एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद अगर कोई भिक्षावृत्ति में लिप्त पाया जाता है, तो लोग पहचान कर अपडेट करेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This