Bihar: ओवरटेक के दौरान बसों ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

Must Read

Bihar Road Accident: बिहार के दरभंगा जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. ओवरटेक के दौरान दो तेज रफ्तार बसों की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना सोनकी थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी के पास हुई.

कपड़ा धुलाई का काम करते थे गंगा साफी

मृतकों की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के रढ़ियाम गांव निवासी गंगा साफी (37) और जमालपुर के खैसा गांव निवासी टेंपो चालक जदी अहमद (30) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार गंगा साफी कोलकाता में कपड़ा धुलाई का काम करते थे. गंगा साफी ट्रेन से कोलकाता से दरभंगा पहुंचे थे और वहां से टेंपो रिजर्व कर अपने गांव रढ़ियाम जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

टक्कर से टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक कुशेश्वरस्थान से दरभंगा की ओर आ रही दो बसें दरभंगा-बेनीपुर स्टेट हाईवे-56 पर खतरनाक तरीके से एक-दूसरे को ओवरटेक कर रही थीं. इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया.

सोनकी थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे

पुलिस ने दोनों बसों और क्षतिग्रस्त टेंपो को कब्जे में लिया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही सोनकी थानाध्यक्ष शशिकांत झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बसों और क्षतिग्रस्त टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषी बस चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें. हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाली बनीं खिलाड़ी

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This