वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह पिएं जीरे का पानी, जानें ड्रिंक को बनाने की रेसिपी

Must Read

Cumin water : जीरे का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों को बनाने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि जीरे में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं. यदि आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है, तो एक्सरसाइज के साथ-साथ आपको जीरे का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए. आइए जानते हैं औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक की रेसिपी.

बनाने का तरीका- इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच जीरे को भिगो दीजिए. अब इसे रातभर भिगा रहने दीजिए. अगली सुबह आपको जीरे के पानी को लगभग 5 मिनट तक बॉइल करना है. ऐसे में अब आप जीरे के पानी को छानकर गुनगुना करके पी सकते हैं. इसके साथ ही इस पानी को टेस्टी बनाने के लिए इसमें नींबू या फिर शहद को एड किया जा सकता है.

वेट लॉस में कारगर- बता दें कि जीरे का पानी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है. इसलिए माना जाता है कि वेट लॉस के लिए जीरे का पानी पीने की सलाह दी जाती है. क्‍योंकि यह पेट की चर्बी को कम करने से लेकर कब्ज और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने तक, ये ड्रिंक सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है. इसके साथ ही बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए.

जीरे का पानी पीने के फायदे- जानकारी के मुताबिक, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी जीरे का पानी पिया जा सकता है. ऐसे में अगर आप रोज जीरे के पानी का सेवन करते हैं, तो आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं. इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने के लिए भी इस ड्रिंक को पीने की सलाह दी जाती है. हालांकि, लिमिट में रहकर ही जीरे का पानी पिएं, क्योंकि इस ड्रिंक की ज्यादा मात्रा सेहत पर नेगेटिव असर भी डाल सकती है.

इसे भी पढ़ें :- भूकंप के तेज झटकों से कांपा ईरान, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती, यह परमाणु परीक्षण…

Latest News

राष्ट्रपति मुर्मू का जगदलपुर दौरा आज: लगायेंगी मुरिया दरबार, अन्य कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Droupadi Murmu Cg Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौड़े पर हैं. 23 अक्टूबर को वह जगदलपुर जायेंगी. वे यहां...

More Articles Like This