राष्ट्रपति Draupadi Murmu का झारखंड दौरा: एम्स देवघर और IIT-ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी. इस यात्रा के दौरान वह एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. इसके अलावा, राष्ट्रपति आईआईटी-आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी.
राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एम्स देवघर के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. इसके अगले दिन शुक्रवार को वे आईआईटी-आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, जहां वह लगभग एक घंटे तक मौजूद रहेंगी. गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू, आईआईटी-आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी.
इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 10 मई 2014 को संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. राष्ट्रपति मुर्मू के झारखंड दौरे को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई. राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को देखते हुए धनबाद हवाई पट्टी क्षेत्र को गुरुवार सुबह 10 बजे से शुक्रवार शाम 6 बजे तक 32 घंटे के लिए नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. इस दौरान ड्रोन, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडर उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.
सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं और उनके अवकाश को इन दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है. रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के कारण नए ट्रैफिक नियम लागू होंगे. गुरुवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक और शुक्रवार को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा, ताकि राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही सुचारू हो सके.
Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version