आज द्रौपदी मुर्मू रचेंगी इतिहास, सबरीमाला मंदिर जाने वाली होंगी भारत की पहली राष्ट्रपति

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

President Droupadi Murmu: आज 19 मई, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक नया इतिहासि रचने वाली हैं. राष्ट्रपति आज केरल के सबरीमाला श्री अय्यप्पा मंदिर में दर्शन करेंगी. वो इस पवित्र मंदिर में पूजा करने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति होंगी. राष्ट्रपति की यह ऐतिहासिक यात्रा देश के सबसे प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक मंदिर के इतिहास में एक बड़ा माइलस्टोन है.

4.25 किमी की चढ़ाई पैदल तय कर सकती हैं राष्ट्रपति

मंदिर का प्रबंधन करने वाली त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) ने राष्ट्रपति की यात्रा की पुष्टि की है और इसे एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है. राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा केरल के दो दिवसीय दौरे का हिस्सा है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पंपा बेस कैंप पहुंचेंगी, जहां से वे पारंपरिक भक्तों की तरह 4.25 किमी की चढ़ाई पैदल तय कर सकती हैं या आपातकालीन सड़क के माध्यम से वाहन में मंदिर पहुंच सकती हैं. हालांकि, उनकी यात्रा को लेकर अंतिम फैसला स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) लेगा, जो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है.

रोक दिया जाएगा भक्तों का प्रवेश

14 मई को मलयालम महीने एडवम से जुड़े मासिक अनुष्ठानों के लिए खोला गया मंदिर, उनकी यात्रा के समय के आसपास इन अनुष्ठानों का समापन करेगा. मंदिर में बढ़ी हुई सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने 18 और 19 मई को प्रतिबंध लागू किए हैं. भक्तों का प्रवेश अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा और उन दिनों के लिए वर्चुअल क्यू टिकट प्रणाली को निलंबित कर दिया गया है.

भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक

केरल के पथानामथिट्टा जिले में (President Droupadi Murmu) पश्चिमी घाट में स्थित सबरीमाला भारत के सबसे पवित्र और सबसे अधिक देखे जाने वाले तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों भक्त आते हैं. 3,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सबरीमाला में पारंपरिक रूप से तीर्थयात्रियों को 41 दिनों के व्रत से गुजरना पड़ता है, जिसके बाद पंपा नदी के तट से नंगे पैर चढ़ाई करनी होती है.

ये भी पढ़ें- Joe Biden: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हुए प्रोस्टेट कैंसर का शिकार, हड्डियों तक फैली बीमारी

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This