पंजाब में ED की कार्रवाई से मची हलचल, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित घर पर सुबह-सुबह छापेमारी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sundar Sham Arora: पंजाब के होशियारपुर में सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से राजनीतिक और स्थानीय हलकों में हलचल तेज हो गई. ईडी की टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के घर पर छापेमारी की. सुबह हुई इस अचानक कार्रवाई के बाद इलाके में लोगों की नजरें अरोड़ा के आवास पर टिक गईं.

तड़के पांच बजे तीन वाहनों से पहुंची जांच टीम

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 5 बजे ईडी के अधिकारी तीन गाड़ियों में सवार होकर जोधा मल रोड स्थित सुंदर शाम अरोड़ा के घर पहुंचे. टीम के सदस्य घर के भीतर दाखिल हुए और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी. छापेमारी के दौरान आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

घर के बाहर सुरक्षा तैनात, अंदर मौजूद थे Sundar Sham Arora

ईडी की टीम के पहुंचने के बाद अरोड़ा के आवास को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर आसपास के लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि छापेमारी के वक्त सुंदर शाम अरोड़ा अपने घर के अंदर ही मौजूद थे.

किस मामले में पहुंची ED, अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल इस कार्रवाई के पीछे की वजह को लेकर स्थिति साफ नहीं है. ईडी की ओर से अभी तक यह नहीं बताया गया है कि टीम किस मामले के सिलसिले में पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंची है. अधिकारियों ने भी जांच के विषय या संभावित कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. जांच जारी रहने के बीच मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, छापेमारी का वास्तविक कारण और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि ईडी की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही हो पाएगी.

ये भी पढ़ें- आ रहा है चक्रवात ‘मुरासू’, आंध्र प्रदेश समेत इन राज्यों में अलर्ट, 120 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

Latest News

Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटे 18 राज्यों में मचेगा तूफानी तांडव! 80 KM की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट...

Aaj Ka Mausam 2 November 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है....

More Articles Like This

Exit mobile version