Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटे 18 राज्यों में मचेगा तूफानी तांडव! 80 KM की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Mausam 2 November 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. चक्रवात ‘अर्णब’ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, वहीं बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने चिंता बढ़ा दी है. मौसम में आए इस बदलाव के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है. वहीं, उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक कई राज्यों में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.2 नवंबर को मौसम की इस हलचल का असर देश के 18 राज्यों में पड़ने की संभावना बताई गई है. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और समुद्र में ऊंची लहरें उठने का खतरा भी बना हुआ है. ऐसे में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत देश के प्रमुख राज्यों में आज मौसम कैसा रहने वाला है.

18 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम अपडेट के मुताबिक, चक्रवात ‘मुरासु’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली-NCR, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम और तेलंगाना में मौसम बिगड़ सकता है. इन राज्यों के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानें खिसकने का खतरा बढ़ सकता है. वहीं, समुद्र में ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 2 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहने और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश: यूपी के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है. इटावा, गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा, मेरठ, हरदोई, उन्नाव, देवरिया, आजमगढ़, रायबरेली, अयोध्या और आगरा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है.

बिहार: बिहार के बेगूसराय, किशनगंज, पूर्णिया, वैशाली, भोजपुर, दरभंगा, मधुबनी और सहरसा में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट बताया गया है. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम

राजस्थान: मरुधरा के कई जिलों में भी चक्रवात के प्रभाव से मौसम बदल सकता है. सीकर, जैसलमेर, बीकानेर, झुंझुनूं, टोंक, बूंदी, भरतपुर और धौलपुर में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, दमोह, बैतूल, छिंदवाड़ा, रायसेन, खंडवा और छतरपुर समेत कई जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. भोपाल में तापमान 19 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

पंजाब और हरियाणा: पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है. मौसम में अचानक आए बदलाव से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. इससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है.

प्रमुख शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 29°C 18°C
मुंबई 33°C 26°C
चेन्नई 28°C 25°C
कोलकाता 31°C 25°C
लखनऊ 29°C 20°C
पटना 30°C 22°C
रांची 26°C 19°C
भोपाल 29°C 19°C
जयपुर 30°C 18°C
शिमला 20°C 09°C
नैनीताल 20°C 12°C

पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम का अलर्ट

पश्चिम बंगाल: राज्य के कई इलाकों में चक्रवात ‘मुरासु’ के प्रभाव से तेज हवाएं और भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. दार्जिलिंग, दुर्गापुर, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नादिया, हावड़ा और पुरुलिया में मौसम खराब रह सकता है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना बताई गई है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर: घाटी के कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. बांदीपोरा, रियासी, अनंतनाग, गांदरबल, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी और बारामूला में मौसम खराब रह सकता है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Latest News

अमेरिकाः खौफनाक बना हैलोवीन वीकेंड, डलास से अलबामा तक तड़तड़ाई गोलियां, 6 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

America Shootings: अमेरिका से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां हैलोवीन सप्ताहांत के दौरान देश के करीब छह शहरों...

More Articles Like This

Exit mobile version