पंजाब की जेलों से 25 अधिकारी सस्पेंड, भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला

Punjab Police Officers Suspended : पंजाब की  सरकार भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि जेल में काम के प्रति लापरवाही को सुधारने के लिए अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया गया है. इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने अलग-अलग जेलों के 25 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.

बता दें कि सरकार के इस कार्रवाई के अनुसार 3 डिप्टी सुपरिडेंट और 2 असिस्टेंट सुपरिडेंट समेत 25 जेल कर्मचारी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, मान सरकार का यह फैसला भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है. दसअसल सरकार को जेल के अंदर भ्रष्टाचार और नशे के नेटवर्क की जानकारी मिली थी. इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों के सख्‍त कार्रवाई करते हुए फैसला लिया.

सरकार की नशा मुक्त बनाने की पहल

जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पंजाब के युवाओं को नशे के चंगुल से छुड़ाना का फैसला लिया है. ऐसे में इस मामले को लेकर सरकार की तरफ से कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. इस दौरान खबर सामने आई है कि मान सरकार नशे के खात्मे में बाधा बनने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगी.

बता दें कि पंजाब में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है. इसके साथ ही इस नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए रिहैब सेंटर भी बनाए गए हैं.

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ की कार्रवाई

मान सरकार ने अनन्या बिड़ला फाउंडेशन के साथ डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता यूनिट बनाने के लिए एक MoU साइन किया. इस लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पंजाब सरकार की यह पहल नशीली दवाओं के खिलाफ चल रही लड़ाई का हिस्सा है. ऐसे में डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता यूनिट पंजाब में नशीली दवाओं के खतरे से निपटने में मदद करेगी.

इसे भी पढ़ें :- कनाडा ने चीन के कंपनी हिकविजन पर लगाया बैन, कार्नी सरकार ने दिया बड़ा बयान

Latest News

TRAI Rules: ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, 1 जनवरी 2027 से होंगे लागू

TRAI New Rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा...

More Articles Like This

Exit mobile version