पंजाब से दो पाकिस्‍तानी जासूस गिरफ्तार, आईएसआई के लिए करते थें काम

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब में दो पाकिस्‍तानी जासूसो को गिरफ्तार किया गया है. अमृतसर पुलिस द्वारा पकड़े गए ये दोनों लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के लिए जासूसी करते थें, जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी फौजी और साहिल मसीह के रूप में की गई है.  इस बात की जानकारी रविवार को पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी द्वारा दी गई.

दरअसल, पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपने एक पोस्‍ट में कहा कि ‘‘एक विश्वस्त सूचना के आधार पर शुरू किए गए अभियान में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया.’’

आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था गुरप्रीत

पुलिस महानिदेशक के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गुरप्रीत सिंह पाकिस्तान की आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था और उस पर ‘पेन ड्राइव’ के जरिए संवेदनशील और गोपनीय जानकारी साझा करने का शक है. महानिदेशक ने कहा कि ‘‘इस मामले में शामिल आईएसआई के मुख्य संचालक की पहचान राणा जावेद के रूप में हुई है.’’

दो मोबाइल फोन भी जब्‍त

उन्‍होंने बताया कि इस दौरान आईएसआई के गुर्गों से संपर्क करने के लिए इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. साथ ही ये भी कहा कि ‘‘जासूसी-आतंकवाद के व्यापक नेटवर्क को खत्म करने और सभी सहयोगियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है.

इसे भी पढें:-अपनी गर्दनें कटवा देंगे, लेकिन… ईरान में US स्ट्राइक पर फारूक अब्दुल्ला ने ट्रंप को दी नसी‍हत  

 

Latest News

Karmayoga In Action: मीडियाकर्मियों के लिए दिल्‍ली में 13 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम, CMD उपेन्‍द्र राय करेंगे शिरकत

Karmayoga in Action: संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ (Brahma Kumaris) मीडिया जगत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम...

More Articles Like This

Exit mobile version