Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ‘आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा और हमने कर्म देखकर…’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक कार्यक्रम को सम्बोधित किया. इस मौके पर रक्षा मंत्री ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए आतंकवादियों को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा था और हमने कर्म देखकर मारा.

राजस्थान के जोधपुर में आदर्श रक्षा एवं खेल अकादमी के उद्घाटन समारोह में लोगों को सम्बोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की, हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उनके कर्मों के आधार पर मारा.”

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, तय किए गए लक्ष्य पर सटीक हमला किया.”

‘पाकिस्तान को हमने करारा जवाब दिया’

रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को हमने करारा जवाब दिया. पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आंतकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत की तरफ कई मिसाइल दागी दी थी, लेकिन भारतीय सेना ने इस हमले को नाकाम करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया था.

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This