Rajnath Singh Siliguri Visit: सिलीगुड़ी पहुंचे राजनाथ सिंह, जवानों संग मनाई दिवाली, अपने हाथ से मुंह मीठा कराया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajnath Singh Siliguri Visit: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस बार जवानों के साथ दिवाली मनाई. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बागडोगरा एयरफील्ड पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में वह सैनिकों के बीच पहुंचे. यहां उन्होंने जवानों से बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया. इस दौरान राजनाथ सिंह ने महिला जवान सहित कई सैनिकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई. समारोह का एक खास पल तब आया, जब भारतीय वायुसेना के एक जवान ने रक्षामंत्री के सामने देशभक्ति गीत सुनाया. जवानों के साथ राजनाथ सिंह की यह दिवाली समारोह में मौजूदगी जवानों के लिए यादगार बन गई.

हर चुनौती के लिए तैयार रहते हैं भारतीय वायुसेना के जवानः राजनाथ सिंह

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान रक्षामंत्री ने सैनिकों के साहस और अनुशासन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा हो या प्राकृतिक आपदा के समय मदद की जिम्मेदारी, भारतीय वायुसेना के जवान हर चुनौती के लिए तैयार रहते हैं. उनकी प्रतिबद्धता देश की सबसे बड़ी ताकत है. राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारतीय वायुसेना के जवानों की बहादुरी और समर्पण को सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में पहचाना जाता है. उन्होंने जवानों को भविष्य की चुनौतियों के लिए नई तकनीक अपनाने का संदेश भी दिया. ड्रोन और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में हो रहे बदलावों का जिक्र करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सेना को तकनीक के लिहाज से और मजबूत बनाना होगा.

सेना में अनुशासन की भूमिका बेहद अहम

राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना में अनुशासन की भूमिका बेहद अहम है. आधुनिक तकनीक कितनी भी उन्नत क्यों न हो जाए. अगर सैनिकों में साहस और अनुशासन नहीं है तो उसका कोई फायदा नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘हमारे सशस्त्र बल अपने अनुशासन के लिए जाने जाते हैं. अनुशासन ही एक सामान्य सैनिक को असाधारण योद्धा बनाता है.’

रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सशस्त्र बलों को तकनीक के साथ आगे बढ़ना होगा. जवान ड्रोन चलाने और साइबर सुरक्षा को समझने जैसे नए कौशल सीख रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि सैनिकों के सहयोग से सेना को तकनीक के लिहाज से और मजबूत बनाया जाएगा.

रक्षामंत्री ने मेड इन इंडिया तकनीक अपनाने पर जताया गर्व

रक्षामंत्री ने देश में तेजी से विकसित हो रही रक्षा निर्माण क्षमता की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदमों से भारतीय स्टार्टअप और उद्योग ड्रोन तथा ड्रोन रोधी प्रणालियों जैसे आधुनिक उपकरण तैयार कर रहे हैं. उन्हें गर्व है कि भारतीय सैनिक देश में विकसित तकनीक को अपनाने में आगे हैं.

Latest News

दबे पांव आ रहा तूफान सेमपाका, अचानक लेगा 108 की स्पीड, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Typhoon Cempaka: इस बार दिवाली के जश्न और रोशनी के बीच मौसम का मिजाज बिगड़ता हुआ नजर आ रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version