Raksha Bandhan 2023: राखी पर बेटियों को मिलेगा 25 हजार रुपया, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Must Read

CM Kanya Sumangla Yojana: देश में रक्षाबंधन की धूम है. रक्षाबंधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बहन-बेटियों को बड़ी सौगात दी है. बता दें कि सीएम योगी ने बुधवार को लोकभवन में ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के लाभार्थियों से संवाद किया. संवाद कार्यक्रम को उन्होंने इस योजना की राशि को बढ़ाने की घोषणा की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा, “डबल इंजन की सरकार वित्तीय वर्ष 2024-2025 से कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने जा रही है, ताकि प्रदेश की बेटी आसानी से अपना सपना पूरा कर सके. इससे वह शिक्षित होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी हो सकेंगी.

जानिए सीएम सुमंगला योजना में कब मिलेगा पैसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पहले इस योजना के अंतर्गत 6 चरणों में 15,000 की धनराशि दिया जाता था. इसके बाद पीछले साल से बेटी के पैदा होते ही बच्ची के अभिभावक के खाते में 5,000 रुपये हस्तांतरित कर दिए जाते हैं. इसके बाद जब बेटी एक साल की होगी, तो 2,000, पहली कक्षा में जाने पर 3,000, छठीं क्लास में जाने पर 3,000, 9वीं क्लास में 5,000 और स्नातक, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करने पर खाते में 7,000 रुपये दिए जाएंगे.”

इतनी बेटियों को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “आज प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 16,240,00 हजार बेटियां लाभान्वित हो रही हैं. योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई की ओर ले जाने की दिशा में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है. भाजपा की डबल इंजन की सरकार का ये मानना है कि बेटी सिर्फ बेटी है. उसके साथ किसी भी स्तर पर भेदभाव नहीं होना चाहिए. उसको सुरक्षा, संरक्षण और आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर भी मिलना चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की जितनी भी निराश्रित बहनें हैं, उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना समेत शासन की सभी योजनाओं आच्छादित किया जाएगा.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This