Ram Mandir Pran Pratishtha: देश का सौभाग्य है कि हमें एक पीएम मोदी मिले हैं, बोले गोविंद देव गिरी महाराज

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Pran Pratishtha: भव्य राममंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान हो गए हैं. आज विधि विधान के साथ रामलला की प्रतिष्ठा की गई. इस दौरान अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरा देश राममय रहा. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गोविंद देव गिरी महाराज ने वहां पर पधारे अतिथियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह संभव हो सका है. राम देश का आत्मविश्वास हैं. इस प्रकार का परिवर्तन लाने के लिए अपने जीवन को साधना पड़ता है.

गोविंद देव गिरी महाराज ने आगे कहा कि इस परिवर्तन को साधने वाले पीएम मोदी हुए हैं. यह देश का नहीं, पूरे विश्व का सौभाग्य है कि हमें एक पीएम मोदी मिले हैं. आपके मंगल हाथों से आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. यह स्वाभाविक था. पीएम मोदी ने अनुष्ठान का पालन किया, इसे जानकर मैं आश्चर्य में आ गया था.

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की. इतना ही नहीं, सीएम योगी ने मंच पर मौजूद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी राम मंदिर के मॉडल का स्मृति चिह्न भेंट किया.

जिस शुभ घड़ी का पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार था आखिरकर वो शुभ घड़ी आ गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यजमानी में रामलला की अचल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई. प्रधानमंत्री के साथ गर्भगृह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महंत नित्य गोपाल दास मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This