Ramlala Pran Pratishtha: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर रोक के लिए हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका, लगा ये आरोप

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा अनुष्ठान शुरू हो गया है. अब इंतजार है तो रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की. इस बीच राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी बड़ी ख़बर आई है. बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गयी है. जिसमें याचिकाकर्ता ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है. जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, गाजियाबाद के भोला दास की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गयी है. जनहित याचिका में कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर शंकराचार्य की आपत्ति है. पौष महीने में कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाते हैं. इसके अलावा मंदिर अभी अपूर्ण है. अपूर्ण मंदिर में किसी भी देवी, देवता की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हो सकती है.

शुक्रवार को हो सकती है सुनवाई

इसके अलावा याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि पीएम और सीएम योगी का इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना संविधान के ख़िलाफ़ हैं. याचिका में कार्यक्रम को केवल चुनावी स्टंट कहा गया है. याचिकाकर्ता ने शंकराचार्य की आपत्तियों का हवाला देते हुए इसे सनातन परंपरा के खिलाफ बताया है. बता दें कि इस जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: हाथों में भगवा ध्वज…पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर, आगरा से अयोध्या की पैदल यात्रा पर निकले दो दोस्त

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version