रंधावा की पत्नी बोलीं-पंजाब पुलिस की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं, सच्चाई के लिए जरूरी है CBI जांच

Amritsar: पंजाब में पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बावजूद उनकी पत्नी उपिंदर कौर संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं है और सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र जांच जरूरी है. भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में किए हैं.

मेरे पति पर लगातार बनाया जा रहा था दबाव

उपिंदर कौर ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उपिंदर कौर ने बताया कि टेंडर को लेकर मेरे पति पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. अक्टूबर 2025 में गोदामों के टेंडर निकले थे, जिनमें मंत्री के पिता ने भी आवेदन किया था. टेंडर मंजूर न होने पर पति को धमकियां मिलने लगीं थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री और उसके सहयोगियों ने उसके पति को डराया-धमकाया और टेंडर अपने पक्ष में करने का दबाव बनाया.

पति के साथ की गई मारपीट

यहां तक कि परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी गईं. 13 मार्च को उसके पति को घर में बने दफ्तर में बुलाया गया, जहां मंत्री, उसका पिता, पीए और अन्य लोग मौजूद थे. अंदर जाते ही पति के साथ मारपीट की गई. आरोप है कि मंत्री ने पिस्टल दिखाकर उसे डराया और बट से सिर पर वार भी किया. यहां तक कि पति ने कई बार स्पष्ट किया था कि टेंडर को रद्द कर किसी के नाम जारी करने का अधिकार उनके पास नहीं है और वे नियमों के खिलाफ कोई काम नहीं कर सकते.

तू किस चीज का मंत्री है!

इसके बावजूद उन पर लगातार दबाव बनाया गया. मंत्री के पिता ने यहां तक कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जो तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता. इस बात पर गुस्से में मंत्री ने जेब से पिस्टल निकाला और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा. इसके बाद मंत्री ने पिस्टल मेरे पति की कनपटी पर रखकर कहा कि हमारे कहे पर नहीं चलता, अब देखना, हम तेरा क्या हश्र करेंगे. इस पूरे घटनाक्रम के बाद पति काफी तनाव में थे और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित थे. साथ ही भुल्लर की गिरफ्तारी के बावजूद उपिंदर कौर संतुष्ट नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें. Delhi Budget 2026: CM रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, पेश किया 1.03 लाख करोड़ का ‘ग्रीन बजट’

Latest News

PLI योजना का बड़ा असर: फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 9,207 करोड़ निवेश, 3.29 लाख रोजगार सृजित

PLI Food Processing Scheme: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना ने देश में निवेश और रोजगार...

More Articles Like This

Exit mobile version